फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया...

विज्ञापन
धामपुर में मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति को स्थापित करने के बाद पूज
विज्ञापन
-जिलेभर में ढोल नगाड़ों से हुआ गणपति बप्पा का स्वागत
विज्ञापन

-मूर्ति स्थापना के समय भक्तों ने लगाए जयकारे
-गणेश चतुर्थी पर सुबह पूजन और शाम को हुई आरती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत किया। वहीं, मूर्ति स्थापना के समय गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे लगाए।


शहर की इंद्रलोक कॉलोनी में भी इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से श्री गणेश महोत्सव मनाया गया। शनिवार सुबह मूर्ति स्थापना के समय भक्तों ने पूजा-अर्चना की। विनित शर्मा मुख्य जजमान और पुजारी दीपक सेमवाल पंडित ने विधि विधान से मूर्ति स्थापना कराई। जबकि शाम को विघ्नहर्ता की आरती हुई। इस मौके पर एके सिंह, राजकुमार राठी, योगराज, योगेश्वर, देवेंद्र फौजी, राजीव अहलावत आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में भी कार्यदायी संस्था और कर्मचारियों ने गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की। इस दौरान गणेश चतुर्थी के महत्व के बारे में बताया गया। वहीं, शहर में कई सार्वजनिक स्थानों सहित घरों में भक्तों ने गणेश जी का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें