फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गैंगस्टर अतीक के मीट प्लांट समेत 168 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। दिल्ली एवं सहसपुर निवासी गैंगस्टर अतीक अहमद के सहसपुर के पास ग्राम याकूबपुर स्थित मीट प्लांट समेत 168.13 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इस संपत्ति में 5.951 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। जिला मजिस्ट्रेट जालौन के आदेश के बाद तहसील एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को मीट प्लांट को सील करते हुए उप जिलाधिकारी धामपुर के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई के लिए जालौन की टीम एक दिन पहले ही बिजनौर पहुंच गई थी। डीएम जसजीत कौर के अनुसार अतीक अहमद के विरुद्ध जालौन एवं बिजनौर जनपद में गैंगस्टर अधिनियम सहित पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि संगठित गिरोह द्वारा अवैध गतिविधियों को संचालित करते हुए अर्जित धनराशि से इस संपत्ति का क्रय एवं निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें