फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - गंगा में उफान बरकरार, चांदपुर-मेरठ मार्ग पर फिर बहने लगा पानी

Thu, 27 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव के संपर्क मार्गो में भी भरा पानी
विज्ञापन

- गांववासियों को पैदल आकर करना पड़ा खानपुर का बाजार
- बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.40 मीटर किया गया दर्ज
फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/जलीलपुर/चांदपुर। पहाड़ और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा में उफान बरकरार बना हुआ है। जलस्तर में इजाफा होने की वजह से चांदपुर मेरठ मार्ग पर भी पानी बहने लगा। उधर, जलीलपुर इलाके के गांव के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है, इन गांव के संपर्क मार्गों पर पानी बह रहा है।
बुधवार सुबह बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.30 मीटर बना हुआ था, शाम चार बजे जलस्तर में इजाफा हुआ और गेज 219.40 पहुंच गया। बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख 27 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से बुधवार की दोपहर तीन बजे एक लाख 24 हजार क्यसूेक पानी छोड़ा गया। पानी में उतार चढ़ाव के चलते बालावाली से लेकर रावली तक कटान का खतरा बना हुआ है। धीरे धीरे किसानों के खेतों का गंगा कटान कर रही है। जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों की सड़कों पर फिर पानी की धारा चलने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में बढ़ना शुरू हुआ पानी, रात होने तक कई सड़कों तक पहुंच गया। बता दें कि जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में 12 जुलाई से बाढ़ के हालात बने थे। खेत-खलिहान से होकर गंगा का पानी आबादी तक पहुंच गया था। बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोग लगातार पानी कम होने की जानकारी दे रहे थे। रविवार को अधिकांश मुख्य सड़कों पर पानी नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने सामान्य आवागमन करना शुरू कर दिया था। गांववासी हरविंद्र सिंह व मनोज कुमार ने बताया कि छोईया नदी, कुछ खेतों और रायपुर खादर से सीतामठ जाने वाले रास्तें पर पानी बढ़ा है। शरद शर्मा के अनुसार मंगलवार की देर शाम सलेमपुर खादर के गन्ना क्रय केंद्र जाने वाली चकरोड पर पानी बहने लगा।
बुधवार को भी यही हालात बने रहे। इसके साथ ही बुधवार सुबह होने तक स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर नारनौर व पांडवनगर पुलिस चौकी के बीच, जलीलपुर से रायपुर खादर, जलीलपुर सलेमपुर खादर, जलीलपुर से मीरापुर सीकरी आदि सड़कों पर पानी चलने लगा। पांडवनगर पुलिस चौकी व रायपुर खादर में पुलिया के निकट जलस्तर ऊंचा होने के कारण बाइक, ई-रिक्शा आदि छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

गांव के संपर्क मार्ग पर बंद हुआ ई-रिक्शा का संचालन
बुधवार को गांव खानपुर खादर में क्षेत्र का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में बाढ़ प्रभावित गांवों सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, दत्तियाना, जमालुदीनपुर, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी, सलेमपुर आदि से भारी संख्या में ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। रास्ते में पानी आने की वजह से ई-रिक्शा व बाइक से आवागमन बंद होने के कारण सैकड़ो ग्रामीण ग्राहक खरीदारी कर पैदल अपने गांव पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें