क्षेत्रके गांव बसेड़ा खुर्द में बस्ती के भीतर घुसा गांगन नदी का पानी। स्त्रोत ग्रामीण
धामपुर। गांगन नदी में जलस्तर बढ़ने से पानी गांव बसेड़ा खुर्द में घुस गया। किसानों की धान गन्ने की फसलें जलमग्न हो गई। अधिक पानी आने से गांव पाड़ली-बसेड़ा खुर्द मार्ग भी बाधित हो गया है। डॉक्टर राजेंद्र, मास्टर सुबोध कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि घर में पानी में भरने से घरेलू सामान, अनाज, चारपाई और बिस्तर खराब हो गए है। प्राइमरी स्कूल में भी नदी का पानी घुस गया। इससे बच्चों को स्कूल आने और जाने में दिक्क्त हुई। गांव के प्राइमरी स्कूल में भी कई फुट पानी जमा है। शिक्षकों ने बच्चों को किसी तरह पानी से निकलकर घर पहुंचाया। एसडीएम मोहित कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या निदान का प्रयास करेंगे।