फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और खेत पार कर आबादी तक पहुंचा गंगा का पानी

विज्ञापन
चांदपुर जलीलपुर क्षेत्र के गांव रायपुर खादर में आबादी में घुसा गंगा का पानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर/जलीलपुर। गंगा में आए उफान से जलीलपुर क्षेत्र में गंगा का पानी खेतों, आबादी क्षेत्र व सड़क पर आ जाने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न है। गंगा में उफान के चलते गंगा का पानी आबादी तक पहुंच गया है। कई गांवों के संपर्क रास्तों पर गंगा का पानी चल रहा है।
जलीलपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, धींवरपुरा, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, जमालुदीनपुर आदि के किसानों की हजारों बीघा फसल में गंगा का पानी भरा है। गहरे खेतों में चार-पांच फिट तक पानी भरा है। गांव जलीलपुर-सलेमपुर मार्ग, अजदेव रायपुर खादर मार्ग, जलीलपुर हस्तिनापुर मार्ग व गांव मीरापुर सीकरी सभी रास्तों पर गंगा का पानी चल रहा हैं। मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर के संपर्क मार्गों पर अधिक पानी होने के चलते आवागमन मुश्किल बना हैं। बता दें कि करीब ग्यारह दिन पूर्व चांदपुर जलीलपुर से हस्तिनापुर मेरठ दिल्ली जाने वाले मार्ग पर गांव नारनौर के पास गंगा नदी पर बने पुल की अप्रोच सड़क गंगा ने काट दी है और यह कटान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गंगा पुल के निकट कटी अप्रोच सड़क की मरम्मत के लिए पानी की दिशा बदलने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। वायर क्रेट वाल बनाने का कार्य चल रहा हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि अब अप्रोच सड़क का कटान बंद हो जाएगा।
भाकियू जिला अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, हुकम सिंह, शमशेर सिंह, सोनू सिद्धू, सुनील कुमार, धीरज सिंह, पवन कश्यप आदि ने बाढ़ ग्रस्त गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी आदि पहुंचकर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। किसान नेता हुकम सिंह गुर्जर ने बताया जिला अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें