फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में गंगा हाउस, बालिका वर्ग में कावेरी हाउस रहा विजेता

विज्ञापन
बिजनौर के डीडीपीएस में वॉलीबॉल की विजेता टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर । डीडीपीएस बिजनौर में बालक एवं बालिका वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कावेरी हाउस विजेता एवं यमुना हाउस उप विजेता रहा। बालक वर्ग में गंगा हाउस विजेता एवं कावेरी हाउस उप विजेता रहा। प्रधानाचार्य अनुरोध चित्रा विजेता, उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मैच वालीबाल बालक वर्ग में गंगा हाउस और कृष्णा हाउस के बीच खेला गया, जिसमें गंगा हाउस जीता। दूसरा मैच कावेरी हाउस और यमुना हाउस के बीच में खेला गया, जिसे कावेरी हाउस ने जीता। फाइनल मैच गंगा हाउस और कावेरी हाउस के बीच हुआ, जिसमें गंगा हाउस ने 25-19, 19-25, 25-16 से मैच जीत ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में पहला मैच गंगा हाउस और यमुना हाउस के बीच खेला गया, जिसमें यमुना हाउस विजेता रहा। दूसरा मैच कावेरी हाउस और कृष्णा हाउस के बीच खेला गया, जिसमें कावेरी हाउस विजेता रहा। फाइनल कावेरी हाउस ने 20-25, 25-20, 25-20 से जीत ट्रॉफी पर कब्जा किया। सभी मैचों के रेफरी व स्कोरर शारीरिक शिक्षक गोपाल त्यागी, रोहित सिंह व शाहनवाज आलम रहे। इस अवसर पर सौरव राजवंशी, असीत चौधरी, मोहम्मद आसिफ, अमित कुमार उपस्थित रहे। मैच का आंखों देखा हाल गोपाल त्यागी और सौरव राजवंशी द्वारा सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें