फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम
विज्ञापन

चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राइमरी विंग के बच्चों ने परंपरागत वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम, गोदावरी द्वितीय व झेलम तृतीय, बोर्ड डेकोरेशन में गंगा हाउस प्रथम, झेलम द्वितीय, गोदावरी तृतीय, जूनियर विंग में गंगा प्रथम, सरयू द्वितीय, झेलम तृतीय रहे।
विज्ञापन

थीम-गेटअप प्रतियोगिता में गंगा हाउस ने भगवान राम के रूप में निर्भय, माता सीता के रूप में इशिता, गोदावरी हाउस ने श्री शत्रुघ्न के रूप में विदित त्यागी, माता श्रुति कीर्ति भव्या, झेलम हाउस ने भरत उद्धव शेखावत, मांडवी के रूप में गौरी मनारिया, लक्ष्मण के सम्राट चौधरी, उर्मिला के आस्था त्यागी ने पारंपरिक वेश-भूषा पहनकर झांकी का प्रदर्शन किया। जिसमें गंगा प्रथम, झेलम व सरयू हाउस द्वितीय, गोदावरी तृतीय रहे। कक्षा स्तर पर बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में नौ डी प्रथम, 12 सी,11 सी द्वितीय, आठवीं बी व नवीं ई तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल की प्रबंधिका आभा सिंह व प्रधानाचार्य ने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें