फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता जागरूकता पर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के समाज कार्य विभाग, ग्राम पंचायत विभाग के सहयोग से ग्राम निजामतपुरा, गंज में गंगा स्वच्छता जागरूकता पर रैली निकाली गई।
पॉलिथीन मुक्त व प्लास्टिक का उचित प्रबंधन अभियान के अंतर्गत समाज कार्य विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने गंगा किनारे जाकर स्वच्छता रैली व सफाई अभियान चलाया। रैली निकालकर यह संदेश दिया कि गंगा किनारे गांव में कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक, पॉलिथीन, थर्माकोल, कूड़ा, कचरा नहीं डालेगा। विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप सिंह ने गांव के लोगों को बताया कि पॉलीथिन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। समाज कार्य विभाग के अंकित कुमार ने कहा कि हमें गांव में जन जागरूकता की आवश्यकता है एवं इसे सबसे पहले अपने आप से शुरू करना है। समाज कार्य विभाग के प्रवक्ता निपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि गंगा स्वच्छ पानी का बहुत बड़ा स्रोत है। छात्रा प्रगति ने बताया कि गंगा को प्रदूषित करने से कई प्रजातियां खतरे में पड़ रही हैं इस ओर सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान सहायक प्रवक्ता रंजना सैनी व छात्र-छात्राओं मुकुल, प्रगति, रहनुमा, पूर्णिमा, नदीम, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें