फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा और मालन नदी का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से उफनीं गंगा और मालन
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा नदी और मालन नदी उफान पर रही। गंगा और मालन का पानी सैकड़ों बीघा खेतों में भर गया है। गंगा नदी गांव गौसपुर और मालन नदी नजीबाबाद और मंडावली क्षेत्र में किसानों की जमीनों का कटान कर रही हैं।
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले दस वर्षों से कटान कर रही है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह का कहना है कि सोमवार को गंगा नदी का पानी कटान क्षेत्र में बने अस्थायी तटबंधों और उसकी बल्लियाें के ऊपर से होकर गुजरा। गंगा नदी ने कई किसानों की कृषि भूमि का कटान किया। गंगा नदी तटबंधों से 50 मीटर दूर खेतों की ओर कटान कर रही है, जिससे ग्रामीण चिंतित है। कटान से सत्यपाल सिंह, सतीश चौधरी, सुरेश, कलवा, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह, धर्म सिंह की जमीन और फसलें नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नजीबाबाद और मंडावली क्षेत्र में मालन नदी उफान पर रही। नजीबाबाद के गांव खैरुल्लापुर, बड़िया, मौज्जमपुर, कल्हेड़ी, कच्छियाना के किसानों के खेतों मालन नदी का पानी भरा रहा। वहीं मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम, लाहककला में मालन नदी ने दर्जनों किसानों की कृषि भूमि का कटान किया। किसान सोनू, रामगोपाल, गंगादास, सुभाष समेत सैकड़ों किसानों की गन्ने और धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें