गजरौला शिव। वर्षा के बाद पशुओं को चारा डालने गए एक किसान के ऊपर दीवार गिरने से वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को दीवार से बाहर निकाला।
गजरौला शिव निवासी उमेश 50 वर्ष वर्षा के बाद अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में पहुंचा तो उसके ऊपर दीवार गिर गई और वह उसमें दब गया। दीवार गिरने की आवाज होते ही मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उमेश को दीवार से बाहर निकाला जिससे उसके एक पैर व छाती की हड्डियां टूट गई है। घायल उमेश की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद