फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संचालक पदों के नामांकन पत्र खारिज किए जाने पर रोष

Fri, 28 Jul 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति बसी किरतपुर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति बसी किरतपुर के संचालक पद की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। उम्मीदवारों ने बिना वजह ही 11 नामांकन पत्र निरस्त किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया को संपन्न कराने की मांग रखी।
बृहस्पतिवार को समिति में संचालक पदों के नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। संचालक पद पर नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी ने बिना वजह ही सभी 11 संचालक पद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए हैं। उम्मीदवारों ने डीएम से की शिकायत करते हुए मामले की जांच कराकर निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। वहीं, नामांकन पत्रों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई। ब्लाॅक प्रमुख अनिल कुमार, अशोक कुमार, सोहेल कुमार, गजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, सत्यपाल सिंह गुरुवार की शाम करीब पांच बजे डीएम आवास पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि निरस्त किए गए नामांकनपत्रों में एक ऐसा पर्चा भी शामिल है, जिसके साथ उम्मीदवार के जाति प्रमाणपत्र की प्रमाणित छाया प्रतिलिपि लगी हुई थी। कहा कि एआर कोआपरेटिव से सोमेंद्र सिंह को आरओ न बनाए जाने की मांग कर चुके थे, किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच एआर कोआपरेटिव को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें