फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कब्रिस्तान की जमीन को लेकर रार, वाल्मीकि समाज में रोष

Mon, 12 Jun 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वाल्मीकि समाज के लोगों ने घरों पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
विज्ञापन

- नगर पंचायत ने टैक्सी स्टैंड के लिए दे दी थी कब्रिस्तान की जमीन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। मंडावर में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन को लेकर उपजी रार के बीच वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। दरअसल, इस कब्रिस्तान पर वाल्मीकि समाज अपना हक जताता है, जबकि नगर पंचायत ने जमीन को टैक्सी स्टैंड के लिए दे दिया था। हालांकि ट्रैक्सी स्टैंड का बोर्ड हटाया चुका है। मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम ने वाल्मीकि समाज को समझाकर शांत किया और जमीन की तारबाड़ कराने का आश्वासन दिया।
कस्बा मंडावर के मुख्य बस अड्डे पर स्थित सरकारी भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला रहा है। कुछ दिन पूर्व मंडावर नगर पंचायत के अध्यक्ष की ओर से उक्त भूमि पर टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए बोर्ड लगाकर काम शुरू कर दिया था। जिसके विरोध में उतरे वाल्मीकि समाज ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के वाद टैक्सी स्टैंड का बोर्ड हटा दिया गया था।
विज्ञापन

अब रविववार की सुबह वाल्मीकि समाज ने कब्रिस्तान की उक्त सरकारी भूमि पर तार बाड़ करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने तारबाड़ का काम रोक दिया। जिससे नाराज होकर वाल्मीकि समाज के लोगो बैठक कर मंडावर छोड़कर किसी अन्य स्थान पर चले जाने निर्णय ले लिया। इतना ही नहीं इन्होंने अपने घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए, जिस पर लिखा था मकान बिकाऊ है। जिस पर तुरंत ही थानाध्यक्ष मण्डावर संजय कुमार, तहसीलदार अनुराग ठाकुर भारी फोर्स के साथ वाल्मीकि बस्ती में पहुंच गए। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि उक्त भूमि सरकार की संपत्ति है, जिस पर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों को हटाकर कब्जा मुक्त किया जाएगा। जिसके बाद प्रशासन की ओर से ही उक्त भूमि की तारबाड़ की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन के के बाद वाल्मीकि समाज के लोगो ने अपनी सहमति जताई। थानाध्यक्ष मंडावर संजय कुमार ने बताया के सरकारी भूमि पर तारबाड़ को लेकर प्रकरण हुआ था। तहसीलदार के निर्देशन में भूमि की पैमाइश कराकर तारबाड़ कराई जाएगी। हल्का लेखपाल प्रमोद ने बताया के उक्त भूमि अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है, उस पर किसी एक समाज या समुदाय का अधिकार नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें