उपद्रवियों का पक्ष लेने वाले नेताओं पर रोष
बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा उपद्रवियों का पक्ष लेने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने शहर में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की थी। जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने कहा कि इससे जनता, व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में भाजपा नेताओं के अलावा अन्य किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं ने उनका हाल नहीं जाना। आज कई दलों के नेताओं की सहानुभूति उपद्रवियों के साथ है। बैठक का संचालन युवा नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष रजनीश अग्रवाल, मानव सचदेवा, सचिन राजपूत, दीपक अरोड़ा, गौरव अग्रवाल, चिराग सेठी, मनीष जैन, बीएस राजपूत, सौरभ शर्मा, अमित बब्बर आदि मौजूद रहे।