फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफजलगढ़ /रेहड़ - गुलदार के बढ़ते हमलों से लोगों में रोष

Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अफजलगढ़ /रेहड़। क्षेत्र मे गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों और वन विभाग की निष्क्रियता से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर भाकियू ने वन विभाग की ओर से शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गांव जाब्तानगर में मंगलवार रात गुलदार ने एक बच्ची को मार डाला। बुधवार को भाकियू टिकैत और अराजनैतिक ने घटनास्थल पर पंचायत कर गुलदार को पकड़ने, मृतकों एवं घायलों को मुआवजा आदि दिलाने के मुद्दे को उठाया। वन विभाग को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में गुलदार को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के दर्शन सिंह फौजी, महल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, कविराज सिंह, मदन राणा, चौधरी विजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें