प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फल और हलवा बांटा
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने अनेक कार्यक्रम किए और उनके दीर्घायु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फल व हलवा बांटा। भाजपा नेता इकट्ठा होकर कुष्ठ आश्रम पहुंचे और फल बांटे। इसके बाद नगर पालिका चौक पर हलवा बांटा। सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे सप्ताह विशेष जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। सभी ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की व सभी ने नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देशसेवा में जुटने व देश को विश्वशक्ति बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनय राणा, वरिष्ठ नगर पालिका सभासद घनश्याम दास गुप्ता, दीपक गर्ग मोनू, गार्गी अग्रवाल, मनदीप चौधरी, मानव सचदेवा, आशीष अग्रवाल, अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।