बिजनौर। दीपावली को लेकर आज से 31 अक्तूबर तक सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए परिवहन विभाग ने पहले से ही दीपावली की तैयारी कर ली है। सभी रूटों पर बसों के फेरे डेढ़ गुने किए जाएंगे।
बिजनौर डिपो से दिल्ली रूट पर 25 बसों का संचालन किया जाता है। जिसके चलते अब छह दिनों तक बसों के फेरे दिल्ली रूट पर 40 फेरे कर दिए जाएंगे। वहीं मुरादाबाद रूट पर 25 बसें संचालित होती हैं। इस मार्ग पर भी बसों के फेरे 40 किए जाएंगे। परिवहन विभाग यात्रियों को बिना किसी परेशानी के उनकी मंजिल तक पहुंचाने के प्रयास में लगा हुआ है। इसके अलावा बिजनौर डिपो से लोकल रूट पर भी बसों की संख्या डेढ़ गुनी की जाएगी। सभी मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। नगीना, धामपुर, नजीबाबाद पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
आज से 31 अक्तूबर तक के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। त्योहार में लोग अपने घर आएंगे। यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी-धीरज सिंह पंवार, एआरएम