फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दोस्तो मुझे माफ करना, मैं दुनिया से जा रहा हूं, वीडियो वायरल

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक कह रहा है कि दोस्तो मुझे माफ करना, मैं दुनिया से जा रहा हूं। पुलिस को अभी युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह हरेवली निवासी अफजाल (33) पुत्र सईद अंसारी का बताया जा रहा है। अफजाल की पत्नी अफसाना ने बताया कि मंगलवार की शाम उसके पति ने मेरे मोबाइल पर यह वीडियो भेजा था। जिसको उसने शाम छह बजे देखा तो हाथ पांव फूल गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि दोस्तो मुझे माफ करना, मैं दुनिया से जा रहा हूं। अगर किसी का मेरे ऊपर कर्जा हो तो मुझे माफ कर देना।
परिजनों के अनुसार अफजाल मंगलवार सुबह से ही लापता था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर बताया कि यह मामला बिजनौर बैराज का है। परिजन उनकी तलाश में बिजनौर बैराज पर हैं। चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी तक पूछताछ में गंगा में कूदने की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं शहर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि वीडियो देखकर मामला मुजफ्फरनगर सीमा का लग रहा है। गंगा बैराज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियाें ने किसी युवक के गंगा में कूदने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें