फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शुक्रवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 39 डिग्री पार

विज्ञापन
बिजनौर में तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए मुंह पर दुपट्टा लपेटकर जाती युवती।
विज्ञापन
- तेज धूप ने झुलसाया, गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

-गर्म हवाओं ने बचने को चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकले राहगीर
-39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान शुक्रवार को रहा
-18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।

शुक्रवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही सूर्यदेव की तपिश भी बढ़ती चली गई। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकान की छाया में रूककर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते दिखे। पिछले चार सालों में 20 मई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से पार नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को गर्मी अभी और सताएगी।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 मई- 36.6- 22.6
12 मई- 37- 23.8
13 मई- 37.6- 24.2
14 मई- 38- 24.6
15 मई- 37.8- 24.7
16 मई- 37.6- 18.8
17 मई- 39.8- 18.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

पिछले सालों में 20 मई तक रहा अधिकतम तापमान-
साल- तारीख- अधिकतम तापमान
2020- 18 मई- 37.8
2021- 16 मई- 38.6
2022- 20 मई- 38.8
2023- 14 मई- 37.6
2024- 16 मई- 39.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें