बिजनौर के काकरान वाटिका में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वीरांगनाओं को सम्मानित करत
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ पूर्ण बोरा, कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व सैनिक तथा वीरांगनाएं उपस्थित रहीं। डीएम ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को याद करते हुए उनके संघर्षों के बारे में जानकारी दी। सेना में कठिन परिस्थितियों में नौकरी कर चुके पूर्व सैनिकों के देश के प्रति राष्ट्रवाद तथा देशभक्ति की भावना की सराहना की। एनसीसी कैडेट्स ने देश भक्ति के गानों पर डांस किया गया। केशव सिंह ने स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को ही क्यों दी गई तथा पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है, इस पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम नवलपुर निवासी 112 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लेखराज सिंह को डीएम ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा वीरांगनाओं को चेक भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन के संरक्षक सीताराम सिंह ने पूर्व सैनिक गोपाल शरण को नजीबाबाद तहसील का संयोजक तथा पूर्व सैनिक विजय सिंह राणा को तहसील नजीबाबाद का अध्यक्ष मनोनित किया।