फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व रिकार्ड को अच्छी प्रकार से खंगाल लें, जहां सरकारी जमीनें है, कब्जामुक्त करा रिपोर्ट दें: तहसीलदार

विज्ञापन
धामपुर में लेखपालों को निर्देशित करते तहसीलदार गोपेश कुमार तिवारी - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। तहसीदार गोपेश कुमार तिवारी ने लेखपालों को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों का राजस्व रिकार्ड अच्छी प्रकार से खंगाल लें। जिन आबाद और गैर आबाद गांवों में सरकारी जमीन पर कब्जे हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से खाली करा रिपोर्ट से अवगत करा दें। इसमें किसी प्रकार को लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

तहसील के सभा कक्ष में संपन्न बैठक में तहसीलदार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जल शक्ति मिशन के तहत हर गांव और हर घर में पानी पहुंचाना है। जिसके लिए जल निगम की ओर से पंचायत स्तर पर पानी की टंकियों का स्थापना होनी। पानी की टंकी की स्थापना के लिए हर गांव और पंचायत में सरकारी जमीन का होना जरूरी है। इसलिए लेखपालों का दायित्वों है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में अभिलेेेखों का गहनता से अध्ययन कर लें और निश्चित कर लें कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी सरकारी जमीन है तो उसे खाली करा दें। तहसीलदार ने इस मौके पर लेखपालों के कार्यों की भी समीक्षा की। समीक्षा में अधिकांश लेखपालों का कार्यों संतोषजनक नहीं मिलने पर तहसीलदार ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें