फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जज के लिपिक के विरूद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चालान की फर्जी रसीद बनाकर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट नंबर-2 के लिपिक आकाश के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर में चालान की फर्जी रसीद बनाकर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। कोर्ट रीडर की ओर से ही यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली शहर में कोर्द रीडर श्रवण कुमार की ओर से दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट में सिविल जज जेडी एफटीसी कोर्ट नंबर-2 शिल्पी जैन ने बताया कि उन्होंने इस न्यायालय में 22 नवंबर 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यालय लिपिक शुभम कुमार ने भी 16 अप्रैल 2024 को उनके कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है। लिपिक ने 14 मई 2024 को अवगत कराया कि चालानों के निस्तारण में छेड़खानी की जा रही है। संदेह के आधार पर सीओ ट्रैफिक पुलिस को दिसंबर 2023 से चालानों के निस्तारण के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

इस पर कार्यालय लिपिक आकाश ने बताया कि उसने चालानों से छेड़छाड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपये का गबन किया है। एक अन्य रसीद बुक, न्यायालय की मोहर, पीठासीन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के जाली हस्ताक्षर कर चलाई जा रही थी। इसकी रसीद क्रम संख्या 1764001-1764100 है। रसीद बुक के कवर पर न ही न्यायालय की मोहर और ना ही पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर है। यह रशीद दिसंबर 2023 की है। इस समय पीठासीन अधिकारी अर्जित अवकाश पर थी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में कार्यरत कांस्टेबल ने सीरियल 1 से 163 तक के चालान भुगतान की रसीद की छाया प्रति दी, जिस पर पीठासीन अधिकारी और प्रभारी अधिकारी के जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। शहर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें