बिजनौर जिले में मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर 75000 रुपये से अधिक की हेराफेरी प्रकाश में आई। जिसको लेकर ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया है। मामला हल्दौर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नसीरपुर नैनसिंह का है।
बीडीओ के अनुसार ग्रामीणों ने पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की थी। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी एसटी को सौंपी गई है।
जहां संबंधित अधिकारी के अनुसार जांच में मौके पर काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि पंचायत में दूसरे गांव के मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर काम होना दिखाया गया।
बीडीओ के अनुसार इस प्रकार प्रथम दृष्टया मस्ट रोल 2267,2268,2269 से 77280 रुपये का फर्जी आहरण किया गया है। जांच की प्रति सीडीओ तथा उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को भेजी गई है।
मामले की जांच बीडीओ कर रहे हैं। ग्राम प्रधान तथा सचिव से जवाब तलब किया गया है। दोनों के जवाब आने पर मामला उनके सामने आएगा।
- राम बहाल यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार