फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

हल्दौर। मोहल्ला खेड़ा निवासी नौशाद अहमद ने बताया कि उसकी मुलाकात एक दिन पहले एक कार सवार से हुई। कार सवार ने स्वयं को जनपद गाजियाबाद के निवासी सिहानी क्षेत्र का बताया। दोनों के बीच बातों बातों में कार को एक लाख साठ हजार बेचने की बात होने लगी। नौशाद के अनुसार उसने कार की एक लाख रुपये की नकदी उसके मालिक को दी। वाहन मालिक कार व उसके दस्तावेज उसके क्रेता को सौंप दिए। तय समयानुसार कार का पहला मालिक रविवार को हल्दौर रेलवे फाटक पर पहुंचा। उसने नौशाद से कार के दस्तावेजों के मोबाइल से फोटो करने के लिए मांगे। नौशाद ने कार के दस्तावेजों को सौंप दिया। पहला कार मालिक कार की ट्राई करने की बात कहकर नौशाद को चकमा देकर कार व कागजात समेत मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने अपने को ठगा महसूस कर मामले की तहरीर थाने में दी है। कस्बा इंचार्ज दरोगा अमित कुमार का कहना है कि फोन पर पीड़ित द्वारा सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें