फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण का रुका कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में शुरू हुआ फोरलेन निर्माण कार्य। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण का रुका कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण का क्षेत्र में छह माह से बंद निर्माण कार्य पुन: शुरू हो गया है।
नजीबाबाद क्षेत्र से गुजर रहे फोरलेन हाईवे का काम करीब छह माह से बंद था। आर्थिक संकटों में घिरी आरसीसी कंपनी गुड़गांव ने फोरलेन निर्माण कार्य रोक दिया था। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे अथॉरिटी ने फोरलेन का निर्माण कार्य का जिम्मेदारी नई कंपनी को सौंपी है। गांवड़ कंस्ट्रेक्शन कंपनी नई दिल्ली के निर्माण प्रभारी रोहित अग्रवाल के निर्देशन में भागूवाला क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो गया। रोहित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें हरिद्वार से नगीना तक का 71 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे निर्माण कराना है। कुंभ 2021 से पूर्व निर्माण कार्य पूरा कराने का कंपनी ने लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें