फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार वर्षीय मासूम की नहर में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर उर्फ सब्दलपुर के चार वर्षीय चांद पुत्र हसीन कुरैशी की नहर में डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की तलाश के बाद बालक का शव गांव मुढाल के पास नहर से बरामद हुआ। गांव निवासी अशरफ रविवार की सुबह 10:30 बजे अपने पशुओं को स्नान कराने के लिए गांव के पास सुल्तानपुर नहर में गया था। उसके पीछे उसका भतीजा चांद भी चला गया। अशरफ को अपने भतीजे के पहुंचने का पता नहीं चल सका। वह पशुओं को स्नान करने के बाद घर लौट आया। इस बीच मासूम चांद नहाने के लिए नहर में उतर गया और डूब गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने शक होने पर नहर में चांद की तलाश शुरू कर दी। लगभग चार घंटे बाद चांद का शव दो किलोमीटर दूर गांव मुढाल के पास नहर मिला। चांद के शव को परिजन नहर से निकाल कर घर ले आए। घटना से परिजनों में शोक फैल गया। बालक की मौत से उसके तीन भाइयों, तीन बहनों तथा मां शबाना और पिता हसीन कुरैशी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें