एनआईआईटी के चार शिक्षक हुए सम्मानित
नजीबाबाद। एनआईआईटी के चार शिक्षकों को विवेकानंद एजुकेशनल एंड कल्चरल फाउंडेशन नेशनल आईकॉनिक अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया।
विवेकानंद एजुकेशनल एंड कल्चरल फाउंडेशन ने एनआईआईटी नजीबाबाद में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत कला- संकाय से हिंदी विभाग के जसवंत सिंह, अंग्रेजी विभाग के फयाजुर्रमान, समाज शास्त्र विभाग के प्रदीप कुमार और वाणिज्य विभाग के मनीषा गुप्ता को शिक्षा और अपने विषय का अध्ययन व अध्यापन में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए विवेकानंद एजुकेशनल एंड कल्चरल फाउंडेशन नेशनल आईकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किया। शिक्षकों को यह सम्मान शिक्षण गुणवत्ता में निरंतर विकास कार्यों, उत्कृष्ट परिणाम और विद्यार्थियों में उत्तम संस्कारों को रोपित करने में योगदान देने के लिए दिया गया। इसके अलावा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच की शिक्षिका शिवा को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था ने एनआईआईटी के कला-संकाय के छात्र मो. शाकिब को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2022 से सम्मानित किया। मूलचंद एकेडमी में आयोजित इस समारोह में यूपी समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक आदि राज्यों से आए शिक्षाविद मौजूद रहे। एनआईआईटी के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।