चार शिवभक्त गवां चुके हैं नहर में जान
नजीबाबाद। नहर सीमा से लगी पूर्वी गंग नहर मार्ग पर जुलाई 2017 में शिवभक्तों का वाहन नहर में गिरा था। हादसे में चार शिवभक्तों की मौत हुई थी।
तहसील की नगर सीमा से जुड़े नजीबाबाद-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गांव गुलालवाली के निकट बरेली से हरिद्वार ट्रैक्टर-ट्रॉली से डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़िये हादसे का शिकार हुए थे। अचानक गुलालवाली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर पटरी मार्ग पर एक वाहन को बचाने के प्रयास में पूर्वी गंगनहर में गिर गई थी, जिसमें बरेली के गांव भोजीपुरा निवासी शिवभक्त सालिगराम, गांव कलारा निवासी उमेश उर्फ दयाशंकर, प्रेमपाल और महेंद्रपाल की मौत हो गई थी।