नगीना के ग्राम बघाला को सील कराते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BIJNOR
शुक्रवार को चार लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आने पर किया सील
नगीना। शुक्रवार रात जिले में आई कोरोना रिपोर्ट में नगीना थाना क्षेत्र के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की इनमें से तीन ग्राम खुशहालपुर मठेरी व एक ग्राम बघाला निवासी है। चारों पॉजिटिव आए मरीज गोयल पब्लिक स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन थे। कहा चारों मरीजों को रात्रि में ही मुरादाबाद अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की ग्राम बघाला निवासी जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है वह 15 मई को अहमदाबाद गुजरात से अपने गांव पहुंचा था। सूचना पर प्रशासन द्वारा 18 मई को उसे क्वांरटीन कराया गया था। उक्त मरीज गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां तबीयत खराब होने पर उसे दिखाने गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सक सहित संपर्क में आने वाले 38 लोगों को पैराडाइज बैंक्वेट हॉल के आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन कराया जा रहा है। बताया कि ग्राम खुशहालपुर मठेरी पहले से ही सील चल रहा है। क्योंकि इस गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पहले मिल चुके हैं। इन्हीं के संपर्क में आने वाले तीन लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी लोग महाराष्ट्र से आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया की गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।