पथराव, फायरिंग में चार लोग घायल
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी में सोमवार को नाई से बाल कटवाने को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात होने पर बच्चों के झगड़े में दो पक्ष निसार व नवील आमने-सामने आ गए। रात में दोनों पक्षों में जमकर पथराव तथा फायरिंग हुई। रातभर दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर चांदपुर के एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। एसडीएम ने थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीस लोगों को हिरासत मेें लेकर लॉकडाउन उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।