पति सहित चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप
नहटौर। एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नई बस्ती में पति पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। पति का आरोप है कि विगत तीन जुलाई को उसका निकाह हुआ था। 13 जुलाई को चार लाख रुपये व जेवरात लेकर उसकी पत्नी भाग गई। उसी समय पुलिस से शिकायत की थी। उधर महिला का आरोप है कि उसके निकाह के बाद से ही उसका पति उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। विरोध करने पर मारपीट करता। महिला ने पति आफताब, नुसरत, आबिद, अच्छन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि पति पत्नी के बीच विवाद में पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।