फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर की पंजाबी कालोनी में एक परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिवार व कालोनी के अन्य लोगों का भी परीक्षण किया। इस कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ कर अब पांच हो गई है। यह सभी एक ही परिवार के हैं। पालिका की टीम ने कालोनी को सैनिटाइज किया। कालोनी को प्रशासन की ओर से तीन दिन पहले से सील कर दिया गया है। इस कालोनी में एक केस तीन दिन पहले पॉजिटिव आ चुका है। उधर, कालोनी के लोगों ने प्रशासन से हॉटस्पॉट क्षेत्र पर लोगों की आवाजाही रोकने को सख्ती करने की मांग की है। आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से मार्गों पर आवाजाही रोकने को जो लकड़ी की बल्लियां लगा कर सील किया गया था। उन्हें कालोनी के लोगों ने खोल कर किनारे कर दिया है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें