बिजनौर। बिजनौर डिपो के बेड़े में चार नई बसें शामिल हो गई है। नई बसें मिलने से सफर और सुहावना होगा। बिजनौर डिपो में इस समय 91 निगम और 45 अनुबंधित बसें हैं। जिनका अलग-अलग रूटों पर संचालन किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि नई बसों को बिजनौर से देहरादून और दिल्ली रूट पर भेजा जाएगा। जिससे देहरादून जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। अभी तक देहरादून के लिए तीन ही बसों का संचालन किया जा रहा है। कुछ समय पहले चार बसें नीलाम की गई थी। जिसके बाद मुख्यालय से बसें डिपो को मिली। अब इन बसों का शेड्यूल तैयार कर मार्गो पर संचालन किया जाएगा।