फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुकान में तोड़फोड़ के मामले में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर में रविवार देर रात आरएसएम कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के सामने स्थित एक बंद दुकान में तोड़फोड़ करने, एक घर में घुस कर व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रविवार की देर रात महाराणा प्रताप चौक प्रतिमा के सामने सुहागपुर निवासी साजिद की दुकान में रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने सुहागपुर निवासी दुकान स्वामी साजिद को गिरफ्तार कर रविवार को शांति भंग में चालान कर दिया गया था।
आरोप है कि कुछ युवकों ने रविवार देर शाम जब साजिद की दुकान बंद थी। तो वहां पहुंच कर दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने इस दौरान परी मंडप मार्ग पर स्थित कृष्णकुमार के घर में घुसकर उसके साथ भी मारपीट की। जिससे कृष्ण कुमार घायल हो गया। कृष्णकुमार की पत्नी सरिता ने चार लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में शेरकोट थाने के गांव मिर्जापुर निवासी तीन भाई दीपक राजपूत, टिंकू, बंटी पुत्र सुक्खन और गांव भिक्कावाला निवासी सत्यम पुत्र संजय शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें