फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में चार और डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- 58 हो गई इस साल अब तक डेंगू मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- डेंगू से ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार काे फिर चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के 58 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की तबीयत ठीक होने का दावा कर रहा है।

जिले में बुखार से करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार के मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग मानने को तैयार नहीं है। इसके बावजूद लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिजनौर के मोहल्ला भाटान निवासी 10 वर्षीय बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान मोहल्ले के दो घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। वहीं बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक डेंगू से ग्रसित मिला। इस मोहल्ले के एक घर में डेंगू का लार्वा मिला। बिजनौर के गांव आदमपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर, जलीलपुर के गांव दरबाड़ा निवासी 39 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों के घरों आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फाॅगिंग करा दी गई है। सभी मरीजों अपने घरों में स्वस्थ हैं।....आशुतोष सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें