चांदपुर क्षेत्र के गांव में कोविड अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस में बैठता कोरोना पॉजिटिव।
- फोटो : BIJNOR
चार और संक्रमित मिलने पर गांव सैंद्वार में हड़कंप
चांदपुर। क्षेत्र के गांव सैंद्वार में पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव के परिवार में चार और संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। गांव में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है। चांदपुर नगर में एक्टिव पॉजिटिव केस एक रह गया है। वहीं, सैंद्वार में पूर्व में कोरोना पॉजिटिव के परिवार में चार नए मामले आने से गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव सैंद्वार निवासी व्यक्ति नोएडा में काम करता है। 26 जून को कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसकी 28 जून को आई रिपोर्ट में चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव के परिवार से तथा एक गांव सैंद्वार निवासी व्यक्ति शामिल था। दोनों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया गया था। सीएचसी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि 29 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 45 सैंपल की बुधवार को आई रिपोर्ट में एक जलीलपुर क्षेत्र के गांव सब्दलपुर तेली निवासी तथा चार सैंद्वार में पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव के परिवार के हैं। पांचों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। एसडीएम घनश्याम वर्मा व सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है।