फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार वारदातों का खुलासा, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की चार वारदातों का खुलासा, तीन पकड़े
विज्ञापन

बिजनौर। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा है। इन्होंने नगीना समेत चार जगहों पर चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। चोरी के आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी इस गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता कर चोरों के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने नौशाद पुत्र शमशाद निवासी पक्का बाग धामपुर, गुलफाम पुत्र मुनीर निवासी बख्शीवाला शहर कोतवाली और नसीम पुत्र इशहाक निवासी गांव खारी को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके दो साथी उमर और एजाज फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पंद्रह दिन पहले नई बस्ती ताला तोड़कर लाखों की चोरी की थी। बीस दिन पहले शिवाजीपुरम कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में तार चोरी किया। एक महीना पहले नगीना में बंद मकान में चोरी की थी, इसके अलावा गजरौला अचपल में एक घर में चोरी को अंजाम दिया था। अब तीन चोरों को पकड़कर पुलिस ने सोने और चांदी के आभूषण, 13 हजार नकद, दो बाइक, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ, एसआई तेजपाल सिंह, एसआई जयवीर सिंह, एसएसआई मीर हसन, अरविंद और खालिद आदि शालिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें