जिले में खुलेंगे चार हेल्थ वेलनेस केंद्र
बिजनौर। जिले में चार हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इन पर योगाभ्यास कराने के लिए योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इसमपाल सिंह के अनुसार शासन के निर्देश चार हेल्थ वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। जन सामान्य को योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। इन केंद्रों पर तीन पुरुष, चार महिला योग प्रशिक्षकों को पारिश्रमिक आधार पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। योग प्रशिक्षक पद के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र की प्रतियों सहित कार्यालय क्षेत्रीय अयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बिजनौर के कार्यालय में 19 जनवरी तक पंजीकृत अथवा स्पीड पोस्ट डाक से भेज दें। इन पदों का विवरण/आवेदन का प्रारूप, शैक्षिक योग्यता एवं शर्तें जिला बिजनौर की एनआईसी की वेबसाइट http://Bijnor.nic.in पर उपलब्ध हैं।