फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी सहित चार कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Apr 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मलीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी सहित चार कोराना संक्रमित मिले है। कोरोना संक्रमित मरीजों को घर में सुरक्षित रखा गया है। सभी मरीजों ने बुखार, जुकाम, खांसी होने पर कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन


जिले में सोमवार को 569 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 565 लोगों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। वहीं चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंडावर के मोहल्ला कसावान निवासी 31 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। हल्दौर ब्लॉक के गांव डेला गुर्जर निवासी 24 वर्षीय युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में मेडिकल कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सफाई कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मोहम्मदपुर देवमल के ही शांतिपुरम गली नंबर एक में 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों की तबीयत ठीक बता रहा है।
पिछले 25 दिनों में मिले कोरोना के 31 मरीज
जिले में 16 मार्च से काेरोना के मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था। जिसके बाद से अब तक कोरोना के 31 मरीज मिल चुके है। बिजनौर में इस समय कोरोना के 11 सक्रिय मामले है। जबकि 20 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग सक्रिय मरीजों की तबीयत में सुधार बता रहा है।
विज्ञापन

जिले के कोविड अस्पतालाें में आज होगी मॉकड्रिल
जिला अस्पताल, समीपुर सीएचसी, स्याऊ, हल्दौर, धामपुर को कोविड अस्पताल बनाया गया था। जिसके चलते इन अस्पतालों की कोविड की तैयारी को देखने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल की जाएगी। व्यवस्था में कमी मिलने पर मॉकड्रिल के बाद उन्हें सुधारा जाएगा।

जिले में कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों की तबीयत में सुधार है। संक्रमित मरीजों को घर में सुरक्षित रखा गया है। उनके परिजनों का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। कोराना रोकथाम की व्यवस्था परखने के लिए मंगलवार को जिलेभर में मॉकड्रिल होगी।.....डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें