फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिलान्यास का लगा बोर्ड, जनता पूछ रही कब बनेगी सड़क

विज्ञापन
बिजनौर में आवास विकास कालोनी में लगा ​शिलान्यास का बोर्ड और टूटी सड़क।
विज्ञापन
-कई महीने से लगा हुआ है शिलान्यास का बोर्ड, सड़क खस्तहाल
विज्ञापन

-आवास विकास कॉलोनी में सड़क खराब होने से लोगों को रही परेशानी
-सड़कों के गड्ढाें में बारिश की वजह से हो गया जलभराव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आवास विकास कॉलोनी में सड़क के शिलान्यास का बोर्ड तो लगा दिया। मगर अभी तक सड़क का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है। अब जनता पूछ रही है कि शिलान्यास का बोर्ड तो लग गया है, सड़क कब बनेगी।

बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी में समस्याएं कई हैं। मगर समाधान कुछ भी नहीं। पानी निकासी, नालों में गंदगी, बिजली से लेकर सड़कों के गड्ढों तक लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। बिजनौर नगरपालिका की ओर से आवास विकास कॉलोनी में कई महीने पहले सड़क के शिलान्यास का बोर्ड लगा दिया गया। मगर अभी तक सड़क नहीं बनी है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड लगाने के बाद भी नहीं बनी सड़क: होराम सिंह
होराम सिंह का कहना है कि चार महीने पहले नगरपालिका की ओर से सड़क के शिलान्यास का बोर्ड लगा दिया गया है। मगर अभी तक सड़क नहीं बनी।


सड़क टूटी होने से वाहनों में आ रही दिक्कत: यश कुमार
यश कुमार ने बताया कि सड़क टूटे हुए काफी समय हो गया है, लेकिन यह अभी तक नहीं बनी है। जबकि इस सड़क के शिलान्यास का बोर्ड लगा दिया गया है।


जल्द हो कॉलोनी में समस्याओं का समाधान: विशेष कांबोज
विशेष कांबोज ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। बारिश में सड़क पर जलभराव हो गया था। अधिकारी दावों में ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें