नजीबाबाद के बड़ा कनकपुर में मंदिर की नीव रखते भारतेंद्र सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
कनकपुर में रखी वाल्मीकि मंदिर की नींव
नजीबाबाद। गांव बड़ा कनकपुर में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने वाल्मीकि मंदिर स्थापना की नींव रखी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को सच्चा समाज सुधारक और चिंतक बताते हुए उनके आदर्शों को व्यवहार में लाने की सलाह दी। भारतेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा वाल्मीकि समाज और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुशील कुमार, संजय मेहरा, अरविंद कुमार, उम्मेद सिंह, आदेश, सुदेश, राजेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, प्यारेलाल, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।