फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन खलील राईन नहीं रहे

Thu, 02 Feb 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद - खलील अहमद राईन (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
फोटो - 02एनजेडबी10आर
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन खलील अहमद राईन का इंतकाल हो गया। 67 वर्षीय पूर्व चेयरमैन दो बार स्वयं और एक बार पत्नी चेयरपर्सन रहीं। नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला राईयान निवासी पूर्व चेयरमैन खलील अहमद राईन का बृहस्पतिवार की शाम इंतकाल हो गया। खलील अहमद 1988 से 1994 और 2006 से 2011 तक नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरमैन रहे। उनकी पत्नी शकीला खातून वर्ष 1995 से से 2000 तक चेयरपर्सन रहीं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के इंतकाल पर विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मौअज्जम खां एड., जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन मो. याकूब राईन, पूर्व चेयरपर्सन पति लियाकत अंसरी, साहनपुर के पूर्व चेयरमैन मेराज अहमद, खुर्शीद मंसूरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसीम अहमद, नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरि नारायण सिंह, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जलालाबाद स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें