फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में हुआ सोशल क्लब का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में हुआ सोशल क्लब का गठन
विज्ञापन

बिजनौर। विकास भवन में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की अनूठी पहल शुरू हुई। सीडीओ पूर्ण बोरा के निर्देश पर विकास भवन में सोशल क्लब का गठन हुआ। विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी इस क्लब के सदस्य हैं। क्लब बालिकाओं की पढ़ाई में मदद करेगा। ग्रामीणों को बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करेगा। अभियान की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भनैड़ा से हुई है।
सीडीओ पूर्ण बोरा लगातार गांवों में जाकर स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें बालिकाओं को पढ़ाई के लिए अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने बताया कि विकास भवन में एक दर्जन से अधिक विभागों के दफ्तर हैं। इसलिए ग्रामीण बच्चों को आवश्यकतानुसार पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकास भवन में सोशल क्लब का गठन किया गया। विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी क्लब के सदस्य हैं। सदस्यों ने बालिका पढ़ाई को प्रोत्साहन देने का संकल्प लिया है। अभियान का शुभारंभ हो गया है। धीरे-धीरे अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। डीडीओ एस कृष्णा अभियान की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनैड़ा में पठन पाठन सामग्री का वितरण हुआ
सीडीओ पूर्ण बोरा के निर्देश पर सोशल क्लब ने पढ़ाई की अलख जगाने का अभियान शुरू किया। क्लब सदस्य ग्रामीणों से भी संपर्क कर रहे हैं। ग्रामीणों से बेटियों को आवश्यक रूप से स्कूल पढ़ने भेजने को कह रहे हैं। कहा कि बालिका के शिक्षित होने से दो परिवारों की पीढ़ियां प्रगति करती हैं। 18 अगस्त को जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भनैड़ा में कक्षा नौ से 12 तक की 96 छात्राओं को पठन पाठन सामग्री किताब, कापी, फोल्डिंग बोर्ड आदि वितरित किए। 147 बालिकाओं को स्कूली बैग दिए गए। इस दौरान एडीओ पंचायत बाबूराम, सचिव सुरेंद्र कुमार व सौरभ कुमार, तकनीकी सहायक विजय कुमार आदि मौजूद रहे। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के एडीओ आईएसबी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए ब्लॉकों में बैठक होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें