फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफजलगढ़/रेहड़- वनकर्मी मुस्तैदी से कर रहे पिंजरों की निगरानी

Sat, 13 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। वनकर्मी मुस्तैदी के साथ पिंजरों व कैमरा ट्रैप की निगरानी के लगे है, लेकिन फिलहाल गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है।रात दिन की कड़ी मसक्कत के बावजूद भी वनकर्मी गुलदार की लोकेशन ट्रेस नही कर पा रहे है।गुलदार को गिरफ्त में लेने के लिए वन विभाग पिंजरों व कैमरा ट्रैप की कड़ी निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रीक्षिशु रेंजर महेश गौतम ने बताया बादशाहपुर, मुस्सेपुर, सिरियावाली, शासपुरजमाल आदि स्थानों पर लगाए गए पिंजरों में रोज शाम को बकरी व कुत्ता आदि बांधे जा रहे हैं। इसके अलावा कहीं भी गुलदार की सूचना मिलने टीम तत्काल मौके पर जाकर फुट प्रिंट की जांच कर रही है। आवश्यकता के अनुसार कैमरा ट्रैप व पिंजरा भी लगाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने खरैल्लापुर में पिंजरा लगाया। उन्होंने ग्रामीणों से वन्यजीव देखे जाने पर तुरंत सूचना देने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर वन दरोगा जगत सिंह राणा, सहायक अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें