नजीबाबाद। वन विभाग की टीम ने कौडि़या वन क्षेत्र के ढकिया बावन सराय में अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए मुर्गी और बकरी फार्म सहित निर्माणाधीन कमरा ध्वस्त कर दिया।
बिजनौर वन प्रभाग के डीएफओ डा. एमके शुक्ला के निर्देशन में एसडीओ राजीव कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी वीबी नौटियाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रशिक्षण मदन सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी आरएम यादव, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज कुमार, वन रक्षक दामिनी यादव, स्वीकृति यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लंबे अर्से से वन विभाग की कीमती जमीन पर किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। टीम ने कौड़िया वन रेंज के ढकिया बावन सराय में अवैध रूप से निर्माणाधीन मुर्गी, बकरी फार्म और निर्माणाधीन कमरे को खाली कराकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी आरएम यादव ने बताया कि पिछले काफी समय से ढकिया बावन सराय के कंपार्टमेंट तीन में अवैध रूप से मुर्गी फार्म, बकरी फार्म और कमरा बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। वन विभाग ने कब्जा हटाकर जमीन कब्जे में ले ली है। संवाद