- क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने टीम के साथ किया भ्रमण
फोटो-25
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में रेंजर द्वारा अपनी टीम के साथ जंगल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान टीम को हिरणों, हाथियों का झुंड, तेंदुआ और बांघ दिखाई दिए।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा जंगल सफारी के समय पेट्रोलिंग गुर्जर गेट, फक्कड़ चौराहा होते हुए झरना गेट से 3 बी की नदी में हाथियों का झुंड, वाइल्डबोर, हिरणों का झुंड, फिर 3 बी से घूम कर 5 ए, 4 सी पहुंचे, कम पार्ट संख्या 7 में मिला लेपर्ड, 10 में घूमते हुए 12 पहुंचे वहां टाइगर मिला। फिर गेस्ट हाउस पहुंचे वहां से 15 के तालाब घूमते हुए पीली डैम से घूम कर बाहर निकले।
निरीक्षण के दौरान एआर रहमान वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने सभी के फोटो अपने कैमरे में कैद किए। रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने टाईगर के फ़ोटो देखे एवं इस दौरान वहां से गुजर रहे पर्यटकों को भी टाइगर के बारे में बताएं एवं फोटो दिखाएं, जिससे पर्यटक खुश हो गए।