फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में वन विभाग ने हाथी दिवस मनाया

विज्ञापन
कालागढ़ की हाथीशाला में जनता से मिलते हाथी एवं हाथी को लड्डू खिलाता नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कालागढ़ में वन विभाग ने हाथी दिवस मनाया
विज्ञापन

कालागढ़। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कालागढ़ में हाथी दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग हाथियों को देखने पहुंचे। मंगलवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में हाथियों को आम जनता के बीच आने का मौका मिला। गंगा, कंचंबा, सावन और खुशी हाथियों को गुड़, चना एवं आटे के लड्डू खिलाए गए।
विज्ञापन

हाथीशाला प्रभारी वन दरोगा शादाब आलम ने बताया हाथी बहुत ही समझदार जीव है, यह सभी को पहचानते हैं। प्रभागीय वन अधिकारी शालिनी जोशी ने कहा कि हाथी संरक्षित श्रेणी का जीव है। हाथी के संरक्षण के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व में हाथी परियोजना चलाई जा रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा संरक्षण के कारण समृद्धि की ओर है। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट एवं विकास रावत आदि मौजूद रहे। इसी वर्ष हाथीशाला में जन्मी खुशी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। खुशी की अठखेलियां को लोगों ने खूब सराहा। वन दरोगा शादाब आलम ने बताया कि हाथियों को महावतों ने रंगों से सजाया। हाथियों को जनता के बीच ले जाने से पूर्व उनके व्यवहार का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें