भूतपुरी से रामगंगा पूल का बदहाल मार्ग।
- फोटो : DHAMPUR
खस्ताहाल हाईवे से गुजरने को मजबूर कांवड़िए
बिजनौर, अफजलगढ़। भूतपुरी में रामगंगा पुल की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। रामगंगा पुल से करीब एक किमी भूतपुरी मार्ग की सड़क पर काफी गड्ढे हैं। जहां से कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं। सुनील, योगेश कुमार, कन्हैैया आदि का कहना है कि अधिकांश मार्गों की हालत खराब हो चुकी है। लोनिवि व हाईवे प्राधिकरण मार्गों की दशा सुधारने की कोई सुध नहीं ले रहा है। आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी मौन धारण किए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से जांचकर मार्गों की दशा सुधरवाने की मांग की है।