- एएसपी सिटी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मध्य प्रदेश का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद वापस आए होमगार्ड जवानों को अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करनी है। जिसके लिए 356 होमगार्ड को 10 बसों से राजस्थान के लिए रवाना किया गया।
मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड में एएससी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड के जवानों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसपी सिटी पर डॉ प्रवीण रंजन और एडीसी सत्येंद्र सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है, जहां पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए इस बार राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड की मांग की थी। शासन के निर्देश पर जिला कमांडेंट ज्ञान प्रकाश के दिशा निर्देशन में बिजनौर से होमगार्ड रवाना किए गए हैं।
होमगार्ड के जवानों को राजस्थान के जनपद चूरू के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी पार्टी प्रत्याशी से किसी तरह की कोई वार्ता ना करें बल्कि प्रशासन के द्वारा दिया जाने वाला भोजन ही ग्रहण करें।
उन्होंने कहा की राजस्थान में चुनाव की जिम्मेदारी जिस विश्वास के साथ होमगार्डस के जवानों के कंधों पर सौंप गई है। जिसे निर्भीक निष्पक्ष होकर निभाना है। इस मौके पर बीओ कुंवर सिंह नेगी, गंगा शरण, राजीव कुमार, अमरेंद्र सिंह, पूनम वर्मा, नेत्रपाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक मुजीबुर रहमान, शेर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, कंपनी कमांडर रईस अनवर आदि मौजूद रहे।