खाद्य निरीक्षक ने मीट की दुकानों को सील किया
नजीबाबाद। मोहल्ला पठानपुरा स्थित जामा मस्जिद के निकट मीट दुकानों पर खाद्य निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ छापामारी करते हुए कई दुकानें सील कर दीं। निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक को एक मीट की दुकान का संचालक लायसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी दुकान का संचालन करते हुए मिला। खाद्य निरीक्षक ने दुकान को सील कर दिया। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि नगर में काफी समय से बिना लायसेंस के दुकानों पर मीट बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि नगर में अवैध से संचालित मीट की दुकानों को नहीं चलने दिया जाएगा।