फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाद्य विभाग की टीम ने मसालाें की दुकानों पर छापे मारे

विज्ञापन
धामपुर की बड़ी मंडी में मसाले की दुकान पर सैंपल भरती खाद्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
धामपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी मंडी में दो मसाला व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा और सैंपल लिए। टीम और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वे व्यापारियों के कारोबार को प्रभावित नहीं कर रहे है। मसालों के सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। मसालों में मिलावट पाए जाने पर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने टीम के बिना सूचना दिए आने पर असंतोष जताया। टीम में खाद्य अधिकारी कमलेश कुमार, राजीव कुमार, यज्ञदत्त, जितेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें